धर्मशाला बनी हिमाचल की दूसरी राजधानी



नई दिल्ली:  हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहर धर्मशाला को अब खास दर्जा मिल गया है। हिमाचल मंत्रिमंडल ने धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी बनाने की घोषणा पर मुहर लगा दी है।शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूर कर लिया गया।

धर्मशाला सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग जीएडी के अधीन होगा। साथ ही यहां पर सचिवालय में सीएम और मंत्री भी बैठेंगे।

कैबिनेट ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने लॉ अफसर को एक पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक अपनी राय सरकार को दें।

https://twitter.com/ANI_news/status/837279549758947328/photo/1

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने शीतकालीन प्रवास के दौरान धर्मशाला को प्रदेश की दूसरी राजधानी बनाने की घोषणा की थी।

Source:-zee news media

Comments

Popular posts from this blog

क्या आप जानते हैं - कटपयादि सांख्य

अब दिल्ली दिखेगी आसमान से, देश का पहला हेलीपोर्ट शुरू

Indian Railways to equip all 8,500 stations with Wi-Fi