जियो: प्राइम मेंबरशिप डेडलाइन 15 अप्रैल तक बढ़ी, 303 रु. में 3 महीने सबकुछ फ्री



लॉन्च के ऐलान के साथ ही रिलायंस जियो टेलीकॉम का नया किंग बना गया था. अपने प्राइम मेंबरशिप ऑफर के साथ जियो ने अब तक 7.2 करोड़ प्राइम मेंबर्स जोड़े है. जियो प्राइम मेंबरशिप को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. शानदार रिस्पॉन्स के चलते जियो प्राइम मेंबरशिप स्कीम को 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया है. प्राइम मेंबर पर टैरिफ प्लान जुलाई से लागू होगें.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो प्राइम के डाटा प्लान सबसे बेहतर बताते हुए कहा कि प्राइम मेंबर को हमेशा बेहतर सुविधा मिलेगी और जियो अपने प्राइम मेंबर्स को ज्यादा सुविधा देंगे. हालांकि उन्होंने आगे कहा कि 15 अप्रैल तक रीचार्ज नहीं करने पर सर्विस खत्म हो जाएगी.

'जियो समर सरप्राइज' ऑफर की भी शुरुआत

जियो ने अपने प्राइम मेंबर्स के लिए 'जियो समर सरप्राइज' स्कीम का एनाउंसमेंट भी किया. जियो प्राइम मेंबर्स अगर 15 अप्रैल से पहले 303 रुपए (या इससे ज़्यादा का प्लान) का रीचार्ज करवाते हैं तो उन्हें 3 महीने तक फ्री इंटरनेट सर्विसेज दी जाएंगीं. कॉम्पिलमेंट्री सर्विसेज ख़त्म होने के बाद जुलाई से उन्हें रीचार्ज करवाना होगा.

Comments

Popular posts from this blog

क्या आप जानते हैं - कटपयादि सांख्य

अब दिल्ली दिखेगी आसमान से, देश का पहला हेलीपोर्ट शुरू

Indian Railways to equip all 8,500 stations with Wi-Fi