Posts

सिर्फ 5 प्वाइंट्स में जानिए जियो की नई 'समर सरप्राइज स्कीम', कैसे मिलेगा फ्री 4G डेटा!

Image
रिलायंस जियो अपने प्राइम मेंबरशिप वाले ग्राहकों के लिए एक और धमाकेदार ऑफर लेकर आया है. जियो वेलकम ऑफर और जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के बाद इस बार आए ऑफ़र का नाम है 'जियो समर सरप्राइज' स्कीम. इस स्कीम में भी प्राइम मेंबर्स को तीन महीने तक फ्री 4G डेटा मुफ्त दिया जा रहा है. जानिए तीन महीने फ्री 4G डेटा के लिए क्या करना होगा आपको... 1. एक्सटेंड हुई डेट: सबसे पहले तो जियो ने प्राइम मेंबर बनने की आखिरी डेट 31 मार्च को बढाकर 15 अप्रैल कर दिया है. यानी के अब आप 15 अप्रैल तक जियो के प्राइम मेंबर बनने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि रिलायंस जियो के मुताबिक अब तक 7.2 करोड़ लोग इसके प्राइम मेंबर्स बन चुके हैं. 2. किनके लिए है ये ऑफर: बता दें कि जियो की ' समर सरप्राइज स्कीम' सिर्फ उन लोगों के लिए है जो 15 अप्रैल से पहले जियो के प्राइम मेंबर बन जाएंगे. बता दें कि जियो ने वेलकम ऑफर और न्यू ईयर ऑफर को एक साल यानी 31 मार्च 2018 तक बढ़ाने के लिए 99 रुपए में प्राइम मेंबरशिप ऑफर की थी. जो ये नहीं लेते उनके लिए 15 अप्रैल से जियो की सर्विसेज पेड हो जाएंगी. 3. क्या है ऑफर :...

जियो: प्राइम मेंबरशिप डेडलाइन 15 अप्रैल तक बढ़ी, 303 रु. में 3 महीने सबकुछ फ्री

Image
लॉन्च के ऐलान के साथ ही रिलायंस जियो टेलीकॉम का नया किंग बना गया था. अपने प्राइम मेंबरशिप ऑफर के साथ जियो ने अब तक 7.2 करोड़ प्राइम मेंबर्स जोड़े है. जियो प्राइम मेंबरशिप को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. शानदार रिस्पॉन्स के चलते जियो प्राइम मेंबरशिप स्कीम को 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया है. प्राइम मेंबर पर टैरिफ प्लान जुलाई से लागू होगें. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो प्राइम के डाटा प्लान सबसे बेहतर बताते हुए कहा कि प्राइम मेंबर को हमेशा बेहतर सुविधा मिलेगी और जियो अपने प्राइम मेंबर्स को ज्यादा सुविधा देंगे. हालांकि उन्होंने आगे कहा कि 15 अप्रैल तक रीचार्ज नहीं करने पर सर्विस खत्म हो जाएगी. 'जियो समर सरप्राइज' ऑफर की भी शुरुआत जियो ने अपने प्राइम मेंबर्स के लिए 'जियो समर सरप्राइज' स्कीम का एनाउंसमेंट भी किया. जियो प्राइम मेंबर्स अगर 15 अप्रैल से पहले 303 रुपए (या इससे ज़्यादा का प्लान) का रीचार्ज करवाते हैं तो उन्हें 3 महीने तक फ्री इंटरनेट सर्विसेज दी जाएंगीं. कॉम्पिलमेंट्री सर्विसेज ख़त्म होने के बाद जुलाई से उन्हें रीचार्ज करवाना होगा.

Cool android/ios application, which play song as per your mood

Image
An interesting application available on playstore that's name Pindrop, which play song as per your mood , if you doing work then select that mode and much more , this is an amazing application, Users should use this app once. This app also give facilitily of create playlist of your favorite song and also share with your friend ..... Download link are given bottom of this page. More about pindrop app: - PindropMusic is a music app that tracks your location, mood and based on some other factors it gets you the most appropriate music suggestions recommended by your friends and other users near your location. You'll be able to relate to every music suggestion you get and don't ever need to keep skipping irrelevant tracks. * PindropChannel will track your Mood at different times and locations to suggest most appropriate songs and music * Checkout and listen to songs what other users near you are listening * Browse playlists created by other users and subscribe ...

वोडाफोन- आइडिया विलय 2 साल में होगा पूरा, कुमार मंगलम बिड़ला को नई कंपनी की कमान- 12 खास बातें

Image
नई दिल्ली: सोमवार को ब्रिटेन के टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन ग्रुप और आदित्य बिड़ला ग्रुप के आइडिया सेल्युलर ने अपनी भारतीय इकाइयों के विलय की घोषणा कर दी. इसी के साथ यह देश का सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर बन गया. दरअसल, मुकेश अंबानी के जियो 4जी के तहत मुफ्त पेशकश और फिर अग्रेसिव टैरिफ प्लान के चलते टेलिकॉम क्षेत्र में पैदा हुई जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच यह मर्जर महत्वपूर्ण बन पड़ा है. अब देखना यह है कि नई कंपनी इस कॉम्पिटशन में किस पायदान पर रहती है. आइए इस विलय से जुड़ी 12 महत्वपूर्ण बातें एक नजर में जाने 1. आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि मर्जर के बाद कोई खास बड़े स्तर पर लोगों को हटाए जाने का फैसला लेने की कोई योजना फिलहाल नहीं है. 2.  न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वह नई कंपनी के चेयरपर्सन बनकर खुश हैं और बेहद सम्मानजनक महसूस कर रहे हैं. 3.  वोडाफोन समूह के सीईओ विट्टोरियो कोलाओ ने कहा- वोडाफोन इंडिया और आइडिया के विलय से डिजिटल इंडिया का एक नया चैम्पियन तैयार होगा. 4.  यह विलय दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और पूरे ...

योगी आदित्यनाथ के बारे में जानिए, आखिर कौन हैं योगी

Image
 पूर्वांचल में गहरी पैठ रखने वाले योगी आदित्यनाथ (अजय सिंह) कट्टर हिन्दुत्व की छवि रखते हैं. हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक आदित्यनाथ तमाम हिन्दू संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. दस वर्षों से अधिक समय तक वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे. राजपूत परिवार से आनेवाले योगी आदित्यनाथ ने स्नातक (विज्ञान) की उपाधि एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से ली. 12वीं लोकसभा में योगी आदित्यनाथ सबसे कम उम्र के सांसदों में शामिल थे. उस वक्त उनकी उम्र महज 26 साल थी. आदित्यनाथ 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए. वर्तमान में वे गोरखपुर से सांसद होने के साथ ही गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं. 12 सितंबर 2014 को महंत अवैद्यनाथ की मृत्यु के बाद आदित्यनाथ को यह पद सौंपा गया. योगी आदित्यनाथ ने नाथ सम्प्रदाय के मद्देनजर 14 सितंबर 2014 को गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर का निर्माण करवाया. पाकिस्तान पर किया था हमला पठानकोट स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के ठीक एक दिन बाद 3 जनवरी 2016 को योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान पर करार...

उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चयन, योगी आदित्यनाथ होंगे नए सीएम

Image
नई दिल्ली: यूपी में सीएम को लेकर लखनऊ में फैसला हो गया है. योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। एएनआई के अनुसार, योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लग गई है। भाजपा के विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ।

मनोहर पर्रिकर ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, शपथग्रहण की तारीख तय होने पर छोड़ेंगे रक्षामंत्री का पद

Image
पणजी/नई दिल्‍ली : केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोवा के राज्‍यपाल से मुलाकात कर राज्‍य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है. हालांकि उन्‍होंने फिलहाल रक्षामंत्री के पद से इस्‍तीफा नहीं दिया है और शपथग्रहण की तारीख तय होने के बाद वो यह पद छोड़ेंगे. पहले मीडिया में ऐसी खबरें आई कि पर्रिकर ने रक्षामंत्री के पद से इस्‍तीफा दे दिया है लेकिन बाद में नितिन गडकरी ने स्थिति स्‍पष्‍ट करते हुए बताया कि शपथग्रहण की तारीख तय होने के बाद ही पर्रिकर रक्षामंत्री का पद छोड़ेंगे. रविवार शाम गोवा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में पर्रिकर को मुख्‍यमंत्री बनाने के फैसले पर मुहर लगी. सूत्रों के अनुसार पर्रिकर ने राज्‍यपाल से मुलाकात कर गोवा में सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है. पर्रिकर ने 21 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. विधायकों के समर्थन का पत्र लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ पर्रिकर राजभवन पहुंचे. गौरतलब है कि बीजेपी को समर्थन देने के लिए तैयार महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) ने शर्त रखी थी कि अगर मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा तभी वो समर...