नई दिल्ली। देश का पहला हेलीपोर्ट रोहिणी में शुरू हो गया। इसका उद्घाटन मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने किया। उन्होंने कहा कि यातायात जाम की बढ़ती समस्या से निजात के लिए आने वाले दिनों में देश भर में ज्यादा से ज्यादा हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आपात स्थिति में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सकेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की पूरी कोशिश है कि यातायात के अन्य साधनों की तरह आम आदमी सस्ती कीमत पर हेलीकॉप्टर सेवा का भी इस्तेमाल कर सके। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, सांसद डॉ. उदित राज, पवन हंस के चेयरमैन बी शर्मा मौजूद थे। शुभारंभ के अवसर पर क्राइ संस्था के बच्चों को हेलीकॉप्टर से निःशुल्क यात्रा कराई गई। गजपति राजू ने कहा कि अप्रैल से आम लोगों के लिए दिल्ली दर्शन योजना के तहत उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके लिए दो जोन निर्धारित किए गए हैं। एक जोन में उड़ान की अवधि 10 से 12 मिनट की होगी और दूसरे में 18 से 20 मिनट की अवधि होगी। इसके लिए न्यूनतम किराया प्रति व्यक्ति 2499 ...
नई दिल्ली: यूपी में सीएम को लेकर लखनऊ में फैसला हो गया है. योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। एएनआई के अनुसार, योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लग गई है। भाजपा के विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ।
जावेद अख्तर ने गुरमेहर कौर के संदेश के पक्ष में अपनी बात रखी थी (फाइल फोटो) मुंबई : रामजस कॉलेज में हुए हंगामे के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर का नाम चर्चा में रहा. रामजस में हुई हिंसा के बाद गुरमेहर ने ‘मैं एबीवीपी से नहीं डरती’ मुहिम की शुरूआत की थी जिसका समर्थन और विरोध दोनों किया गया था. क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, पहलवान योगेश्वर दत्त और अभिनेता रणदीप हुड्डा द्वारा गुरमेहर के एक पुराने वीडियो पर टिप्पणी करने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया. वहीं, गीतकार जावेद अख़्तर गुरमेहर के बचाव में सामने आए और उन्होंने सहवाग और हुड्डा के बारे में ट्वीट किया था कि ‘यदि कोई कम पढ़ा लिखा खिलाड़ी या पहलवान एक शहीद की शांतिप्रिय पुत्री को ‘ट्रोल’ करता है तो बात समझ में आती है लेकिन हमारे पढ़े लिखे लोगों को क्या हो गया है.’ लेकिन अब जावेद अख़्तर ने अपने शब्द वापस ले लिए हैं. उन्होंने गुरुवार रात एक ट्वीट में लिखा कि 'सहवाग निस्सदेंह एक महान खिलाड़ी हैं और वह यह बात साफ भी कर चुके हैं कि वह सिर्फ मज़ाक कर रहे थे और वह गुरमेहर के खिलाफ नहीं है, इसलिए मैं भी अपने कड़वे शब...
Comments
Post a Comment