Jio को TRAI का बडा झटका: समर सरप्राइज ऑफर वापस लेने के आदेश

रिलायंस जियो को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) से बड़ा झटका लगा है। ट्राई ने जियो से समर सरप्राइज ऑफर के तहत तीन महीने तक दिए जाने वाले फ्री ऑफर को वापस लेने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद जियो ने इस ऑफर को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। जियो का कहना है कि वह ट्राई के आदेश का पूरी तरह से पालन करेगा।

ट्राई के आदेश के बाद जियो ने प्रेस रिलीज जारी कर मीडिया को इस बात की जानकारी दी। जियो की ओर से कहा गया है कि ट्राई के आदेश का पालन करते हुए, 303 रुपये और इसके ऊपर के पहले रिचार्ज पर मिल रहे समर सरप्राइज ऑफर को जल्द ही वापस ले लिया जाएगा।

आपको बता दें कि टेलीकॉम कंपनी यूजर्स को इस ऑफर के तहत तीन महीने फ्री डाटा और कॉल दे रहा था। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि जिन यूजर्स ने आदेश से पहले जियो का समर सरप्राइज ऑफर ले लिया उन्हें इस ऑफर के तहत सेवा मिलती रहेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट के बाद जावेद अख़्तर ने अपने 'कड़े शब्द' वापस लिए

उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चयन, योगी आदित्यनाथ होंगे नए सीएम

अब दिल्ली दिखेगी आसमान से, देश का पहला हेलीपोर्ट शुरू